{"_id":"612a711d8ebc3e79f02a1ed5","slug":"vaccine-is-over-with-health-department-vaccination-will-not-be-done-on-sunday-hisar-news-hsr610174948","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन खत्म, रविवार को नहीं होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन खत्म, रविवार को नहीं होगा टीकाकरण
विज्ञापन

हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का भंडारण खत्म हो गया है। अब रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। शनिवार को भी समय से पहले ही कई जगहों पर वैक्सीन खत्म हो गई। लोग बूथों पर बार-बार वैक्सीन कब आने और वैक्सीन लगवाने की गुहार लगा रहे थे। कुछ लोग वैक्सीन का पता करने सोसायटी ऑफिस में पहुंचे। टीका न लगने पर उनको हताश लौटना पड़ा। जिला अस्पताल से लेकर कई बूथों का यहीं हाल रहा।
शनिवार को विभाग ने कई जगह ऐसे टीकाकरण केंद्र बनाए थे, जहां पर पहले से वैक्सीन की डोज बची हो। ताकि बूथ बनने से संख्या बढ़े और वैक्सीन का निपटान हो। ऐसा ही हुआ और वैक्सीन खत्म हो गई। अब तक विभाग के पास वैक्सीन की अगली खेप आने का कोई मैसेज तक नहीं है और न ही कोई सूचना। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी विभाग जन्माष्टमी के चलते टीकाकरण नहीं करेगा। अगर वैक्सीन आती है तो भी नाममात्र जगहों पर ही टीका लगेगा। अब विभाग वैक्सीन आने के बाद ही टीकाकरण कर पाएगा। इधर शनिवार को 5079 लोगों ने टीका लगवाया।
अच्छा टीकाकरण हुआ
वैसे इस माह में शुरू से ही अच्छा टीकाकरण हुआ है। खासतौर पर इस सप्ताह में सबसे अधिक हुआ। विभाग को वैक्सीन भी पर्याप्त मिली। जिससे टीकाकरण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
बाहर के लोग यहां आकर लगवा रहे टीका, पर यहां नहीं गिनी जाती
डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई लोग बाहरी जिले या राज्य से पंजीकरण करवा यहां आकर टीका लगवा रहे है। जिनकी ज्यादातर दूसरी डोज बची होती है और यह डोज हिसार में जोड़ी नहीं जाएगी। कारण है कि पोर्टल पर लोग पंजीकरण कर कहीं से भी टीका लगवा सकते है। इसका लोग गलत फायदा उठा रहे है। अगर यहां आया हुआ तो वह बात अलग है। स्पेशल टीके के लिए आना गलत है। ऐसे में हमारी डोज की खपत होती है और वो यहां गिनी भी नहीं जाती। शहर के लोग इतने जागरूक है कि वह गांव में पंजीकरण करवाकर टीका लगवाते है। ग्रामीण रह जाते है और उनको पता तक नहीं होता।
वर्जन
हमारे पास वैक्सीन खत्म है और अभी हमारे पास वैक्सीन आने की कोई सूचना नहीं है। वैक्सीन के बिना रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। रक्षाबंधन की तर्ज पर जन्माष्टमी पर टीकाकरण बंद किया जा सकता है।
डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।