फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vaccination of teenagers from today, six people will be able to register on one mobile number

आज से किशोरों का टीकाकरण, एक मोबाइल नंबर पर छह लोग करा सकेंगे पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of teenagers from today, six people will be able to register on one mobile number
हिसार। कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 उम्र के किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। पीएचसी व सीएचसी पर वैक्सीनेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग 9 से 12वीं कक्षा के करीब 70 हजार विद्यार्थियों व विभिन्न कॉलेज से 5 हजार विद्यार्थियों की सूची मांगी है। खास बात यह कि अब पंजीकरण के दौरान एक फोन नंबर पर 6 सदस्य पंजीकृत हो सकेंगे। किशोरों को आधार कार्ड, राशन कार्ड या फिर शिक्षण संस्थान द्वारा मुहैया आईडी या आईकार्ड दिखाने पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान टीकाकरण की ले सकते हैं डेट
सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित दिया है कि वह अपने नजदीक हेल्थ सेंटर पर जाकर जितने विद्यार्थियों को टीका लगना है, उनकी लिस्ट देकर प्रभारी से टीकाकरण की डेट ले सकते हैं। इधर, जिले में शनिवार को 10 हजार 394 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद छात्रा हुई बेहोश
एक शिक्षण संस्थान में टीकाकरण के दौरान टीका लगने के 2 मिनट बाद छात्रा बेहोश होकर गिर गई। इसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया है, जहां उपचार के बाद छात्रा की हालत ठीक है।

आज यहां-यहां लगेंगी वैक्सीन : जाट कॉलेज, राजकीय कॉलेज, विश्वास स्कूल, पटेल नगर सरकारी स्कूल, जैन औषधालय नागोरी गेट, टीबी अस्पताल, एचएयू, जीजेयू अस्पताल, सेक्टर 16-17 रानी सती मंदिर व लाहौरिया चौक पर टीके लगेंगे। इसके अलावा सभी पीएससी सेंटर व सीएचसी सेंटर पर भी वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed