फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Used to give fake currency of 2.5 lakh rupees in lieu of one lakh rupees

एक लाख रुपये के बदले में देते थे ढाई लाख रुपये की नकली करंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Used to give fake currency of 2.5 lakh rupees in lieu of one lakh rupees
दिल्ली, यूपी के लखनऊ और कानपुर (उन्नाव) के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------------------------------
एक लाख रुपये के बदले में देते थे ढाई लाख रुपये की नकली करंसी
नकली नोट पहुंचाने और असली करंसी लाने की एवज में आरोपी को मिलते थे दस हजार रुपये
2.56 लाख नकली करंसी के साथ पकड़ा गया था आरोपी
फोटो 46
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। उत्तर प्रदेश से नकली नोट लाकर आरोपी युवक एक लाख रुपये की असली करंसी के बदले में ढाई लाख की नकली करंसी देता था। नकली करंसी लेकर आना और असली लेकर जाने की एवज में आरोपी को दस हजार रुपये का कमीशन मिलता था। यह खुलासा सीआईए टीम द्वारा पकड़े गए यूपी के उन्नाव जिला के पछियांव गांव निवासी रविकांत उर्फ रवि ने पूछताछ के दौरान किया है। पकड़े गए आरोपी से 2,56100 के नकली नोट बरामद हुए थे। शहर थाना पुलिस ने रविकांत के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविकांत के साथ एक और युवक आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रविकांत को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से होती थी बातचीत
सीआईए प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी रविकांत ने बताया कि वह पछियांव मोहल्ला नवाबगंज, उन्नाव में खाद बीज की दुकान करता है। करीब चार माह पहले लखनऊ निवासी समीर उर्फ सैम के साथ सोशल मीडिया पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान समीर ने बताया कि वह नकली करंसी का काम करता है, जो कि बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते हैं। इसे किसी बड़ी पार्टी या परचून में चलाकर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले दिल्ली और यूपी में कर चुका है सप्लाई
आरोपी रविकांत ने बताया कि वह कमीशन पर नकली करंसी की सप्लाई करता है। इस से पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में करंसी सप्लाई कर चुका हूं। समीर मुझे नकली करंसी देता था और बताए गए व्यक्ति के पास भेजता था। उसे ढाई लाख रुपये की नकली करंसी देता और वह एक लाख रुपये देता था। मुझे इसके बदले दस हजार रुपये मिलते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पांच बार समीर के लाखों की नकली करंसी सप्लाई कर चुका है। समीर ने रविकांत से सोशल मीडिया के जरिये बात कर हिसार के एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये की नकली करंसी देने की बात कही थी। रविकांत दो लाख 56 हजार 100 नकली करंसी लेकर हिसार पहुंचा था। वह सप्लाई करता उससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 420 नोट, दो-दो सौ रुपये के 225 नोट और 100 रुपये के 11 नोट और मोबाइल फोन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये की धुंधली है छपाई
पुलिस ने बताया कि जो नकली करंसी पकड़ी गई है उसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट हैं। 100 रुपये के जो नोट वे देखने में असली दिखाई देते हैं। एक बार में उसे कोई भी उसे नकली नहीं बता सकता। दो सौ रुपये की करंसी भी असली दिखाई देती है। लेकिन पांच सौ रुपये की करंसी की छपाई धुंधली है। कुछ करंसी पर एक जैसे नंबर है। कुछ पर अलग नंबर है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed