फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Urban PHC and CHC will be opened in cities: DG

शहरों मे अर्बन पीएचसी और सीएचसी खोली जाएगी : डीजी

Sun, 10 Mar 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Urban PHC and CHC will be opened in cities: DG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। मरीजों को उनके आवास के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एरिया में अर्बन पीएचसी और सीएचसी खोली जाएगी। इसके लिए जमीन तलाश ली गई है और जल्द ही बिल्डिंग बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह कहना स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया का। वे ब्लू बर्ड में आयोजित ओटोरहिनो लैरींगोलॉजी(ईएनटी) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में हर तरह की सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है। पहले शहरी एरिया में डिस्पेंसरी खोली गई थी अब अर्बन पीएचसी और सीएचसी खोली जा रही है।
जमीन तलाश रहे है
नागरिक अस्पताल के शिफ्टिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर महानिदेशक ने कहा कि अस्पताल को शिफ्ट करने को लेकर जमीन तलाशी जा रही है। स्थानीय अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दो साइड का प्रपोजल भेजा गया है। जल्द ही अस्पताल के लिए जमीन निर्धारित कर दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में रेडियाेलॉजिस्ट की कमी पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती की गई है। इसके अलावा सीएमओ को पावर दी गई है कि वे अपने स्तर पर रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इसके अलावा टीबी अस्पताल को नए सिरे से बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रपोजल भेजा हुआ है। उस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

दवाओं को लेकर 11 मार्च को होगी परचेज कमेटी की बैठक
सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 11 मार्च को दवाइयों को खरीदने के लिए परचेज कमेटी की बैठक है। उन्हाेंने बताया कि पहले दो साल के लिए दवाइयां खरीदी जाती है। इसके अलावा सीएमओ को लोकल स्तर पर दवाइयों की खरीद के लिए पॉवर दी हुई है। दवाइयां खत्म होने पर वे अपने स्तर पर दवाइयां खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed