{"_id":"697a658779124920050664d5","slug":"upload-documents-for-the-chirag-scheme-by-january-30-hisar-news-c-21-hsr1020-800372-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिराग योजना के लिए 30 जनवरी तक अपलोड करें दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिराग योजना के लिए 30 जनवरी तक अपलोड करें दस्तावेज
विज्ञापन
हिसार। चिराग योजना के तहत सत्र 2025-26 में आवेदन करने वाले पात्र विद्यार्थियों को दस्तावेज अपलोड करने के लिए एक और मौका दिया गया है। जो विद्यार्थी दस्तावेज अपलोड नहीं कर सके थे, अब वे 30 जनवरी 2026 तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने चिराग पोर्टल को फिर से खोल दिया है, जो 30 जनवरी तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कक्षा 10वीं के परिणाम देर से घोषित होने के कारण कई विद्यार्थियों के दस्तावेज समय पर अपलोड नहीं हो पाए थे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दाखिले की समय सीमा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक तय की थी, लेकिन 10वीं का परिणाम 15 जून 2025 को घोषित हुआ, जिससे कई विद्यार्थियों का आवेदन लंबित रह गया। ऐसे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल फिर से खोला गया है जिन्होंने 15 जुलाई 2025 तक चिराग योजना के तहत दाखिला लिया था।
शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के 276 निजी स्कूलों में से कुछ स्कूलों के लिए दस्तावेज अपलोड करने में चूक पाई गई है। इन स्कूलों ने अपनी मान्यता से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह ने कहा कि सभी निजी स्कूलों से अनुरोध है कि वे लंबित छात्र विवरण और मान्यता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। ब्यूरो