{"_id":"67800b69eba31716dd028279","slug":"up-to-22-people-can-take-admission-in-short-term-language-course-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-541541-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में शॉर्ट टर्म लैंग्वेज कोर्स में 22 तक ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में शॉर्ट टर्म लैंग्वेज कोर्स में 22 तक ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन एवं फ्रेंच में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी है। कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी 22 जनवरी को ही की जाएगी। कोर्स के लिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर सीटें भी बढ़ाई जा सकती हैं। कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. जयदेव बिश्नोई ने बताया कि दोनों ही कोर्सों में 60-60 सीटें हैं। फिलहाल दोनों कोर्सों में अभी सीटें खाली रहती है। शॉर्ट टर्म लैंग्वेज कोर्स का यह दूसरा बैच होगा। इससे पहले दोनों कोर्सों में 60-60 सीटों का एक बैच पूरा हो चुका है। ये कोर्स तीन महीने के होंगे। इन कोर्सों की कक्षाएं सायंकालीन व सप्ताह के अंत में लगेंगी। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in देख सकते हैं। विवि ने ये कोर्स विदेशों में रोजगार और पढ़ने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किए थे। ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी कॉमन यूरोपियन फ्रेम वर्क के ए वन लेवल की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो जाएंगे।
ये रहेगी कोर्स की फीस
तीन महीने के कोर्स की फीस करीब 8000 रुपये रहेगी। वहीं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोर्स में दाखिला लेने के लिए करीब 5600 रुपये देने होंगे। वहीं विदेशी स्टूडेंट्स के लिए 150 अमेरिकन डॉलर की फीस लगेगी।
विज्ञापन
ये रहेगी कोर्स की फीस
तीन महीने के कोर्स की फीस करीब 8000 रुपये रहेगी। वहीं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोर्स में दाखिला लेने के लिए करीब 5600 रुपये देने होंगे। वहीं विदेशी स्टूडेंट्स के लिए 150 अमेरिकन डॉलर की फीस लगेगी।
विज्ञापन