फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Unique gift... Development to receive a boost with 6.5 billion, Chief Minister Nayab Singh Saini made announcements at the thank you rally

Hisar News: नायाब सौगात... 650 करोड़ से मिलेगी विकास को रफ्तार, धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unique gift... Development to receive a boost with 6.5 billion, Chief Minister Nayab Singh Saini made announcements at the thank you rally
नलवा क्षेत्र में धन्यवाद रैली के मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक रणधीर पनिहार व अन्य।
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र में पनिहार फार्म हाउस पर धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए जिले को 650 करोड़ की 24 परियोजनाओं की सौगात दी। रैली स्थल पर दोपहर करीब 12 बजे हैलीपेड स्थल से बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे सीएम ने कहा कि आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होगा। वहीं, पनिहार चक में भूमि उपलब्ध होने पर उपस्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आजाद नगर के एक प्राथमिक स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड करने और पांचों पंचायतों के लिखकर सहमति देने पर मंगाली को महाग्राम का दर्जा देने की घोषणा की। नलवा विधानसभा क्षेत्र की 186 किलोमीटर लंबाई की 56 सड़कों की 93 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत करवाने और मार्केटिंग बोर्ड की 20.79 किलोमीटर लंबी 5 सड़कों की 2.46 करोड़ रुपये से मरम्मत करवाने का एलान किया।
विज्ञापन

रैली संयोजक नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि नलवा का यह इलाका चौधरी भजनलाल की कर्मभूमि रहा है। करीब 29 साल बाद ऐसा मौका आया है कि जब चौधरी भजनलाल की तरह ही कोई सीएम इस क्षेत्र के विकास के लिए आया हो। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र में मिली जीत में नलवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों का बड़ा योगदान रहा है। ढाणियों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था करवाई जा चुकी है। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी। जब भी यह योजना आएगी नलवा में सबसे पहले काम कराएंगे। रैली में हिसार विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक जोगी राम सिहाग, डीपी वत्स, दूड़ाराम और भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देती है: कुलदीप
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस कभी सुधर नहीं सकती, क्योंकि यह पार्टी भ्रष्टाचारियों को ही बढ़ावा देती है। कांग्रेस के घोटालों को कोई भूल नहीं सकता। नलवा की चौधरी भजनलाल से पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने इतने अच्छे काम किए हैं कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा। सीएम ने विपक्ष को बेरोजगार कर दिया है।
रैली की झलकियां
- पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के होर्डिंग्स रैली स्थल पर लगाए गए लेकिन मंच पर लगे होर्डिंग्स पर फोटो नहीं था।
- पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से कुलदीप बिश्नोई मंच पर ही गले मिलते दिखाई दिए। हालांकि व्यस्तता का हवाला देकर कैप्टन अभिमन्यु सीएम के संबोधन से कुछ देर पहले ही निकल गए।
- सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए बड़े साइज की एलईडी भी लगाई गई, लेकिन तकनीकी खामी के कारण सीएम के संबोधन के दौरान बीच में ही बंद हो गई।
-भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ की हिसार एयरपोर्ट पर सीएम के स्वागत कार्यक्रम के दौरान तबीयत खराब हो गई। बाद में वे हाथ में केनुला लगवाए हुए धन्यवाद रैली में पहुंचीं। तबीयत बिगड़ने से वे मंच संचालन नहीं कर सकीं।
- विधायक रणधीर पनिहार ने सीएम नायब सिंह सैनी को टांगरी जैली भेंट की। इसका मतलब समझाते हुए कहा कि इससे अनाज तथा कचरा अलग-अलग हो जाता है। आप भी अच्छे लोगों व कचरे को अलग-अलग करना जानते हो।

-पनिहार ने मजाक में कहा कि जब बाढ़ जैसे हालात बने तो मैंने हमारे मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल को नहीं डूबने दिया। इनकी ससुराल में सबसे ज्यादा मोटर व पाइप पहुंचवाए।
- रैली में पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई और भव्य बिश्नोई नहीं पहुंचे। जबकि रैली की तैयारियों और न्योता देने के लिए सक्रिय नजर आ रहे थे।
-------
सीएम ने यह सौगातें दी

- पनिहार में पीने के लिए रावलवास सब माइनर पर वॉटर पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 4.72 करोड़ रुपये मंजूर।
- आजाद नगर, कैमरी रोड, पटेल नगर में सीवरेज -बरसाती पानी निकासी के लिए 33 करोड़ रुपये मंजूर।
- ओपी जिंदल माइनर का विस्तार 1.43 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
- रतेरा तलवंडी खरीफ चैनल पाइपलाइन परियोजना के लिए 32.19 करोड़ रुपये मंजूर।

- पनिहार-चौधरीवास क्लस्टर में सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो इरिगेशन परियोजना के लिए 106 करोड़ रुपये मंजर।
- बालसमंद क्लस्टर में सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो इरिगेशन परियोजना के लिए 33.24 करोड़ रुपये मंजूर।
- पंचायतें कलेक्टर रेट पर जमीन देंगी तो मंगाली-रावत खेड़ा रोड को पायल गांव से जोड़ने वाली सड़क बनाने की घोषणा।
- मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें और ग्रामीण विकास के लिए5-5 करोड़ रुपये जारी।
- हिसार-बालसमंद रोड को राजस्थान बार्डर तक फोरलेन किया जाएगा।
- कैमरी माइनर के साथ-साथ तोशाम रोड से कैमरी गंगवा लिंक रोड तक अंडरग्राउंड माइनर व सड़क निर्माण।
- हिसार घग्घर ड्रेन की क्षमता वृद्धि की जाएगी, शहर के साथ लगते गांवों में ड्रेन की पटरी को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed