फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Minister Rao Inderjit Singh will unveil the statue using a drone.

Hisar News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ड्रोन से करेंगे प्रतिमा का अनावरण

Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Rao Inderjit Singh will unveil the statue using a drone.
हांसी। शहीदी दिवस के अवसर पर आज अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण ड्रोन से किया जाएगा। दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर नवनिर्मित राव तुलाराम चौक पर होने वाले समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव विशिष्ट अतिथि होंगी। विधायक विनोद भयाना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। राव तुलाराम का शहीदी दिवस 23 सितंबर को मनाया जाता है। इस बार हांसी में मनाए जाने वाले शहीदी दिवस समारोह को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राव तुलाराम के वंशज राव इंद्रजीत हांसी में प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को राव तुलाराम की विरासत को व्यापक हरियाणवी पहचान से जोड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। राव तुलाराम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा क्षेत्र के प्रमुख सेनानायकों में रहे। हांसी में स्थापित की जा रही प्रतिमा को लेकर आयोजकों में विशेष उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा के लिए करीब 17 फुट का बेस तैयार किया गया है। इस पर करीब 22 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की की गई। इस प्रकार बेस सहित प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब 41 फुट बताई जा रही है। चौक और प्रतिमा के आसपास की व्यवस्था को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह स्थान आने वाले समय में राव तुलाराम की वीरता और बलिदान की स्मृति का प्रमुख केंद्र बन सके। इसके लिए प्रतिमा के निकट ही 85 फुट का तिरंगा भी स्थापित किया गया है।

अनावरण का तरीका समारोह को देगा पहचान
समारोह की सबसे खास बात प्रतिमा के अनावरण का तरीका भी रहेगा। आमतौर पर प्रतिमाओं का अनावरण फीता काटकर अथवा क्रेन की मदद से पर्दा हटाकर किया जाता है लेकिन यहां ड्रोन के माध्यम से प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी की गई है। अनावरण का यह तरीका समारोह को तकनीकी रूप से भी अलग पहचान देगा।


राव इंद्रजीत की मौजूदगी से बढ़ेगा राजनीतिक महत्व
राव तुलाराम की स्मृति से राव इंद्रजीत सिंह का जुड़ाव पुराना रहा है। वे लंबे समय से 23 सितंबर को शहीदी दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। ऐसे में हांसी में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस बड़े समारोह में राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव की मौजूदगी को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed