फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Under-19 World Cup: success story of Dinesh Bana wicketkeeper of the Indian team

U19 World Cup: हवलदार पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर, हरियाणा का दिनेश बना जूनियर धोनी, छक्का मारकर दिलाई जीत

Sun, 06 Feb 2022 06:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 06:37 AM IST
सार

दिनेश ने फाइनल मैच में विकेट कीपिंग करते हुए चार कैच पकड़े व चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। बल्लेबाजी में पांच गेंद में दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाए।

विज्ञापन
Under-19 World Cup: success story of Dinesh Bana wicketkeeper of the Indian team
बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते दिनेश के माता-पिता, बहन व अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वेस्टइंडीज में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के हिसार के दिनेश बाना का मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। खास बात रही कि पिता ने सेक्टर-14 में घर के सामने दर्शकों के लिए बड़ी स्क्रीन लगवाई। भारत की जीत के बाद सभी लोग खुशी से झूम उठे। फाइनल मैच में दिनेश ने छक्का मारकर देश को जीत दिलाई। इतना ही नहीं, फाइनल में दिनेश ने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, बल्लेबाजी में भी महज पांच गेंद में दो छक्के मारकर 13 रन बनाए।

विज्ञापन

 

हिसार में स्क्रीन पर मैच देखते परिजन व अन्य लोग।

दिनेश के पिता महाबीर हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं, जबकि मां दर्शना गृहिणी है। उनका सपना था कि बेटा इंजीनियर बने। इसके लिए वह उसे पढ़ाई करने पर ज्यादा फोकस करते थे, लेकिन दिनेश की इच्छा क्रिकेट खेलने की थी। उसे खेलने का मौका दिया तो बेटे की मेहनत भी रंग लाई। दिनेश ने जूनियर क्रिकेट का महेंद्र सिंह धोनी बन टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सहयोग किया और फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर टीम को विजय दिलाई। 

विज्ञापन

Under-19 World Cup: success story of Dinesh Bana wicketkeeper of the Indian team
धोनी द्वारा 2011 और बाना द्वारा 2022 विश्व कप में लगाया गया शॉट - फोटो : सोशल मीडिया

सेमीफाइनल में 500 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन

दिनेश बाना के पिता महावीर सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेटे ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए चार बॉल में 20 रन बनाए। बेटे की बैटिंग का नंबर लास्ट में आया, लेकिन इसी चार बॉल में बेटे ने बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। सेमीफाइनल में बेटे ने चार बॉल में दो छक्के और दो चौके मारे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उसका स्ट्राइक रेट 500 रहा। 

Imageदिनेश बाना

सचिन तेंदुलकर हैं दिनेश बाना के आदर्श

दिनेश के कोच रणवीर का कहना है कि दिनेश पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता है। दिनेश वर्ष 2012 से उनके पास सेंट सोफिया स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास कर रहा है। शनिवार को दिनेश का मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।

सुधार रहे अपनी कीपिंग

कोच रणवीर कहते हैं कि दिनेश बाना अभी मिडिल-लोअर ऑर्डर में खेलते हैं। अगर उन्हें ऊपरी क्रम पर बैटिंग करने का मौका मिला तो उनकी कमाल की बल्लेबाजी पूरी दुनिया का ध्यान खींच सकती है। दिनेश बाना की विकेटकीपिंग बेहतरीन है। वे अपनी कीपिंग सुधारने के लिए आठ-नौ घंटे की प्रैक्टिस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed