हिसार। अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मंगाली की काजल व नेहा का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी पिछले 10 माह से भुवनेश्वर में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण ले रही थीं। कोच नरेंद्र ने बताया कि अब दोनों खिलाड़ी 11 अक्तूबर से होने वाले अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में किक का दम दिखाएंगी।
उन्होंने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप के मैच भुवनेश्वर, नवी मुंबई, गोवा और पुणे में खेले जाएंगे। पहले तीन मैच भुवनेश्वर में होंगे। काजल मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8 साल और नेहा 6 साल से अभ्यास कर रही है। दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर फिजिकल लेक्चरर सुखविंदर कौर, पीटीआई मंजू और कोच नरेंद्र ने बधाई दी।