फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   UGC NET schedule released

Hisar News: यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी, 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होगी परीक्षा

Sun, 04 Aug 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
UGC NET schedule released
हिसार। एनटीए की ओर से ली जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर विषयवार परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। विषय अनुसार टाइम टेबल के मुताबिक इंग्लिश का पेपर 21 अगस्त को पहली और शिफ्ट में होगा।
विज्ञापन




दूसरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं हिंदी का पेपर 26 अगस्त को दोनों शिफ्टों में, हिस्ट्री का पेपर 29 अगस्त को दोनों शिफ्टों में होगा। कॉमर्स का पेपर 3 सितंबर को दोनों शिफ्टों में, राजनीति विज्ञान 4 सितंबर को दोनों शिफ्टों में होगा। एनटीए ने कहा है कि एग्जाम सिटी की डिटेल्स परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। 23 अगस्त को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, 22 अगस्त को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर होगा।
विज्ञापन

पहले यह परीक्षा 16 जून को होनी थी, लेकिन बाद में संघ लोक सेवा आयोग के साथ टकराव के कारण इसे 18 जून तक के लिए टाल दिया गया था। गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने के संदेह पर इसे रद्द कर दिया गया था। 18 जून को देशभर के 317 शहरों के 1205 केंद्रों में आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed