{"_id":"641dea2ef0d16ef1a40122f7","slug":"two-youths-who-came-on-the-pretext-of-buying-a-bag-of-sugar-ran-away-with-35-kg-of-desi-ghee-hisar-news-c-21-hsr1020-88335-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चीनी का कट्टा लेने के बहाने आए दो युवक 35 किलो देसी घी लेकर फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चीनी का कट्टा लेने के बहाने आए दो युवक 35 किलो देसी घी लेकर फुर्र
विज्ञापन
हांसी। आंबेडकर चौक के समीप दो युवकों ने एक दुकानदार को बातों में उलझाकर 35 किलो देसी घी लेकर भाग निकले। मामला शुक्रवार दोपहर का है। पुलिस ने दुकानदार का बयान दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
जानकारी देते हुए दुकानदार डाली गर्ग ने बताया छाबड़ा चौक से चौपटा बाजार के बीच में नरेश पंसारी के नाम से उनकी दुकान है। शुक्रवार की दोपहर में एक अनजान युवक ने फोन करके 35 किलो देसी घी खरीदने की बात कही। खुद को दुकान का पुराना ग्राहक बताते हुए सामान आंबेडकर चौक के नजदीक भेजने व वहीं रुपये देने की बात कही। दुकान पर काम करने वाले युवक को देसी घी के साथ बताई गई जगह पर भेजा। दो युवकों ने घी ले लिया और उसे चीनी का कट्टा लाने के लिए दुकान पर भेज दिया। जब वह चीनी का कट्टा लेकर पहुंचा तो युवक फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद