{"_id":"67ba203b966b886af90bd0c7","slug":"two-youths-died-in-agroha-villagers-fear-death-due-to-intoxication-hisar-news-c-21-hsr1013-572025-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों को आशंका नशे से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों को आशंका नशे से हुई मौत
विज्ञापन
अग्रोहा (हिसार)। अग्रोहा में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों की नशे के कारण मौत हुई है। परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। वहीं, परिजनों ने दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
अग्रोहा ब्लॉक चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद काजल, विनोद चौहान सुभाष काजला, विनोद कांबली, अशोक जांगड़ा, रवि नागर और राजपाल आदि ने बताया कि क्षेत्र में नशा युवाओं की जान ले रहा है। गांव में डोनी सिंह (30) व प्रभू नामक युवक की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कि दोनों युवकों की मौत चिट्टे का इंजेक्शन लगाने के कारण हुई है।