फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths absconding after filling the tank of Chandigarh number car with diesel

चंडीगढ़ नंबर की कार की टंकी डीजल से फुल कराकर दो युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two youths absconding after filling the tank of Chandigarh number car with diesel
पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद कार। संवाद - फोटो : Hisar
नारनौंद। खेड़ी चौपटा से नारनौंद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम को कार सवार दो युवक डीजल की टंकी फुल कराकर फरार हो गए। नारनौंद पुलिस ने पंप के मालिक प्रवीन कुमार के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव हैबतपुर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसने खेड़ी चौपटा में जय गुरुदेव किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप लगाया है। शनिवार शाम करीब छह बजे पंप पर सेल्समैन सुशील कुमार, सुमित व अर्जुन मौजूद थे। उसी समय एक सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार आई। युवकों ने टंकी फुल करने को कहा। सेल्समैन ने का में 3560 रुपये का डीजल डाला। जब वह रुपये लेने के लिए आगे आया तो कार सवार युवक नारनौंद की तरफ भाग निकले। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

पंप से तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भागने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक बदमाश निकलने में कामयाब हो गए थे। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed