फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two year old child got burnt due to hot water falling while playing

Hisar News: खेलते समय गर्म पानी गिरने से दो साल का बच्चा झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two year old child got burnt due to hot water falling while playing
हिसार। भगाना गांव में खेलते समय गर्म पानी ऊपर गिरने से दो साल का बच्चा झुलस गया। झुलसी हालत में परिजन उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में उपचाराधीन बच्चे राकेश की दादी भागवती ने बताया कि घर पर सुबह चूल्हे पर बर्तन में गर्म पानी किया था। पानी गर्म होने के बाद उसको उतार कर आंगन में रख दिया। सुबह के समय पोता राकेश और एक अन्य खेल रहे थे। इसी दौरान हाथ में ली हुई रस्सी पानी के बर्तन में अटक गई और रस्सी खींचने के कारण गर्म पानी राजेश के ऊपर गिर गया। गर्म पानी गिरने के कारण राकेश झुलस गया।
विज्ञापन


..........................................

कोचिंग सेंटर के बाहर युवक पर डंडे से किया हमला
हिसार। पारिजात चौक पास एक कोचिंग सेंटर के बाहर 10-12 युवकों ने स्टेनो की कोचिंग ले रहे 24 वर्षीय युवक राहुल पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर राहुल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में राहुल को उपचार के लिए उसके दोस्त नागरिक अस्पताल लेकर आए। शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया दिया है। अस्पताल में उपचाराधीन पटेल नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह पारिजात चौक के पास एक कोचिंग सेंटर से स्टेनो की कोचिंग ले रहा है। सोमवार दोपहर को कोचिंग सेंटर के बाहर 10-12 युवक आए। सभी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। सबसे पहले बाइक पर डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद मुझ पर डंडों से हमला कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed