फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two woman catch a romeo

देवरानी-जेठानी ने मनचले को पकड़ पुलिस को सौंपा

Tue, 16 Jul 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
two woman catch a romeo
देवरानी-जेठानी ने साहस का परिचय देते हुए बस में छेड़खानी कर रहे एक मनचले को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच स्वयं डीएसपी अमरजीत सिंह कटारिया कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 जुलाई को वह किसी काम से हिसार आई थी। काम होने के बाद वह प्राइवेट बस से वापस जा रही थी। इस दौरान उसके साथ उसकी जेठानी भी थी। वे बस में तीन वाली सीट पर बैठी थी, जिस पर बिचपड़ी निवासी विकास बैठा था। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसकी जेठानी ने उसे धमकाया। इस पर आरोपी रामायण टोल पर बस से भागने लगा और उसकी जेठानी को धक्का भी मारा, लेकिन उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांचकर्ता डीएसपी के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354ए(1) और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed