फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two schools of Arya Nagar, three feet of water filled in CHC

आर्य नगर के दो स्कूल, सीएचसी में भरा तीन फुट पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two schools of Arya Nagar, three feet of water filled in CHC
आर्य नगर में राजकीय स्कूल में भरा पानी - फोटो : Hisar
बालसमंद। जिले के गांव आर्य नगर में बारिश रुकने के 15 दिन बाद भी पानी की निकासी नहीं हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले 7 दिन से 4 पंप सेट दिन-रात चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद गांव के दो स्कूलों, मैदान और सीएचसी में करीब 3 फुट पानी भरा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल, सतीश उब्बा, बारूराम, किशोरीलाल, अधिवक्ता पूनम आदि ने बताया कि 1 अक्तूबर को छह घंटे रोड जाम करने के बाद प्रशासन की ओर से चार पंप सेट लगाकर पानी की निकासी का आश्वासन मिला था। लेकिन अब भी दो स्कूल, तीन जोहड़, पशु अस्पताल और सीएचसी में जलभराव है। स्कूल के कमरे जर्जर हो रहे हैं। राजकीय कन्या विद्यालय 15 दिन से लड़कों के स्कूल में चल रहा है। प्राइमरी स्कूल के बाहर 4 से 5 फुट पानी भरा है। सीएचसी गांव की जांगड़ा धर्मशाला में चलाई जा रही है। सरकारी क्वार्टर की दो दीवारें गिर चुकी हैं। अब ग्रामीणों को एलर्जी और मच्छरजनित बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed