फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two rape in one day

हररोज दो महिलाएं हो रही दुराचार का शिकार

Mon, 16 Dec 2013 10:59 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
two rape in one day
प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा
विज्ञापन
सकता है कि यहां हररोज दो महिलाओं के साथ दुराचार की घिनौनी वारदात होती है।


पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर वर्ष 600 से ज्यादा दुराचार के मामले सामने आते हैं। थानों में महिला सेल, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही है।

स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2009 में 601, 2010 में 713, 2011 में 723, 2012 में 687 मामले दुराचार के दर्ज किए गए। वहीं, इस वर्ष पहले चार माह में ही 246 मामले दुराचार के दर्ज किए गए।

दुराचार के आरोपियों को गिरफ्तार करो
भिवानी राजीव कालोनी से छात्रा का अपहरण कर दुराचार करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता के परिजनों के साथ विभिन्न संगठनों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। संगठनों ने जिला और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने में शामिल भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष राममेहर सिंह, ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड भीम सिंह, दलबीर सिंह, मांगेराम, जयवीर सिंह, ईश्वर सिंह ने कहा कि पीड़िता का अपहरण और दुराचार करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस लाचार बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed