फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two out of four trains passing through Ajmer-Amritsar via Hisar canceled till February 28

अजमेर-अमृतसर वाया हिसार होकर गुजरने वाली चार में से दो ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two out of four trains passing through Ajmer-Amritsar via Hisar canceled till February 28
हिसार। अजमेर-अमृतसर वाया हिसार होकर जाने वाली चार में से दो ट्रेनों को धुंध को देखते हुए रद्द कर दिया है। दोनों ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19611 सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को और गाड़ी संख्या 19614 सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को हिसार होकर गुजरती थी मगर अब दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर रात को 2:20 बजे हिसार पहुंचती थी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होती थी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19614 रात को 11:55 बजे हिसार पहुंचती थी। यहां 25 मिनट ठहराव के बाद रात 12:20 बजे रवाना होती थी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ठाकुर सिंह का कहना है कि चार में से दो ट्रेन को धुंध के कारण रद्द किया गया है। अभी गाड़ी संख्या 19612-19613 अजमेर-अमृतसर सप्ताह में दो दिन चल रही हैं। गाड़ी संख्या 19612 बुधवार और शुक्रवार को रात 12:15 बजे हिसार पहुंचती है। यहां से रात 12:20 बजे रवाना होती है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19613 मंगलवार और वीरवार को जाती है। यह ट्रेन रात को 2:35 बजे हिसार पहुंचती है। यहां 40 मिनट ठहराव के बाद अलसुबह 3:15 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

हिसार-कोयंबटूर ट्रेन में डिब्बों की बढ़ोतरी
उधर, रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयंबटूर-हिसार ट्रेन में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार-कोयंबटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 22 दिसंबर को तथा कोयंबटूर से 25 दिसंबर को 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर-5 और प्लेटफार्म नंबर-6 पर नहीं हैं डिस्प्ले बोर्ड
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 और प्लेटफार्म नंबर-6 पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल रही हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर-2, 4, 5 और 6 पर अभी तक कोच गाइडेंस सिस्टम नहीं लग पाए हैं। टेलीकॉम के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रंजन कुमार का कहना है कि पहले प्लेटफार्म नंबर-5 पर डिस्प्ले बोर्ड लगा हुआ था। इस प्लेटफार्म का शेड टूटना है। ऐसे में फिलहाल उस बोर्ड को फुट ओवरब्रिज पर लगा दिया गया है। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद रैंप पर इस बोर्ड को लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने के लिए फाइल भी भेजी गई थी मगर बजट नहीं होने के कारण काम सिरे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed