फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two modern hostels will be built in GJU at a cost of Rs 75 crore, 1000 students will be able to stay

Hisar News: जीजेयू में 75 करोड़ की लागत से बनेंगे दो आधुनिक हॉस्टल, 1000 विद्यार्थी रह सकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two modern hostels will be built in GJU at a cost of Rs 75 crore, 1000 students will be able to stay
जीजेयू बॉयज हॉस्टल चार
हिसार।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द नए हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए विवि में करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से दो हॉस्टल बनवाए जाएंगे। इनमें एक हॉस्टल गर्ल्स के लिए और एक बॉयज के लिए बनाया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी से अप्रूवल भी मिल चुकी है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। लड़के और लड़कियों के लिए बनने वाले वाले इस हॉस्टल में करीब 500-500 की संख्या में विद्यार्थी रह सकते हैं। विवि में हर साल हॉस्टल की मांग करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, जिसको देखते हुए विवि प्रशासन ने नए हॉस्टल बनवाने का फैसला लिया था। फिलहाल विश्वविद्यालय में गर्ल्स और बॉयज के चार-चार हॉस्टल बने हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।

हॉस्टल में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

गर्ल्स और बॉयज के लिए बनने वाले पांचवें हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं होगी। स्टडी रूम, कॉमन एरिया, मेस रूम, डाइनिंग हॉल, रीडिंग रूम, जिम और इंडोर गेम के लिए भी कोर्ट होगा। विद्यार्थियों को रहने और पढ़ने से संबंधित किसी तरह की परेशानी इन हॉस्टलों में नहीं होगी। रीडिंग रूम दिन रात खुला रहेगा, जिसमें विद्यार्थी बैठकर किसी भी समय पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


किस हॉस्टल में कितने रूम

बॉयज हॉस्टल - 1 (96 थ्री सीट रूम)

बॉयज हॉस्टल - 2 ( 120 सिंगल रूम)

बॉयज हॉस्टल - 3 (50-48 थ्री सीट रूम)

बॉयज हॉस्टल - 4 (120 थ्री सीट रूम)

गर्ल्स हॉस्टल - 1 (75 रूम)

गर्ल्स हॉस्टल - 2 (120 रूम)

गर्ल्स हॉस्टल - 3 (99 रूम)

गर्ल्स हॉस्टल - 4 (136 रूम)

वर्किंग वुमन - (48 रूम)

बॉयज हॉस्टल-1 के रेनोवेशन के लिए लगाया टेंडर



विवि के बॉयज हॉस्टल-1 के रेनोवेशन के लिए करीब 75 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा हॉस्टल नंबर तीन में करीब 30 लाख रुपये की लागत का टेंडर लगाया था। इस हॉस्टल में रेनोवेशन का काम चल रहा है। विद्यार्थियों को सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवि में विद्यार्थियों के लिए दो नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनका बजट करीब 75 करोड़ रुपये का होगा। दोनों हॉस्टल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिल सके और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सके। वीसी सर भी विद्यार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए काम करवा रहे हैं। -ओपी सांगवान, चीफ वार्डन, जीजेयू।


हॉस्टल निर्माण को लेकर विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी से अप्रूवल मिल चुकी है। गर्ल्स और बॉयज के लिए बनने वाले हॉस्टल में विद्यार्थियों की संख्या करीब 500-500 रहेगी। इसको लेकर प्रोसेस चल रहा है, जल्द बनाया जाएगा। -
प्रो. विनोद छोकर, रजिस्ट्रार, जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed