फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two miscreants entered the house, choked the elderly man and made him unconscious, looted 32 tola gold and 60 thousand rupees.

Hisar News: घर में घुसे दो बदमाशों ने मुंह दबा बुजुर्ग को किया बेहोश, 32 तोला सोना और 60 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants entered the house, choked the elderly man and made him unconscious, looted 32 tola gold and 60 thousand rupees.
हिसार। अर्बन एस्टेट टू एक के मकान की चहारदीवारी फांदकर सोमवार रात 9 बजे दो बदमाश अंदर घुसे। इसके बाद 76 साल के बुजुर्ग का मुंह दबा कर उसे बेहोश कर दिया। बदमाश घर की अलमारी का ताला तोड़ कर 32 तोला सोना और 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद बुजुर्ग रलदूराम को होश आया। पूरी रात बुजुर्ग सहमे से रहे। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर परिजन, डीएसपी विनोद शंकर, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट टू मकान नंबर 319 में रहने वाले रलदू राम लोहान ने बताया कि वह सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को छोटा बेटा संजय बाकी सदस्यों के साथ गांव भैणी अमीरपुर गया था। घर पर वह अकेला था। रात को मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अंदर लेट गया। रात करीब नौ बजे एक युवक कमरे के अंदर आया। रलदूराम कुछ समझ पाते उससे पहले युवक ने उनका मुंह दबा दिया। छुड़वाने के लिए हाथ-पैर मारे लेकिन असफल रहे। कुछ देर बाद वे बेहोश हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद होश आया तो अलमारी का ताला टूटा मिला। घर से बदमाश 32 तोला सोना और 60 हजार रुपये लूटकर ले गए। इसके बाद सुबह परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी तथ्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed