फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two minors sent to juvenile correction home in shooting case

Hisar News: जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में दो नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे

Tue, 18 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two minors sent to juvenile correction home in shooting case
हिसार। महावीर कॉलोनी में पालिका विहार स्थित पार्क में खेल रहे लड़कों पर जानलेवा हमला कर गोली चलाने और चाकू से चोट मारने के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडे बरामद किए हैं। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

12 क्वार्टर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद ने बताया कि पुलिस चौकी में 24 फरवरी को महावीर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने उसके बेटों पर तीन युवकों द्वारा जानलेवा हमला कर गोली चलाने, चाकू व डंडों से हमला करने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना एचटीएम में हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेजे बोर्ड के सम्मुख पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चाकू से हमला कर दो भाइयों को घायल करने के मामले में दो लोगों पर केस

हिसार। कृष्णानगर में रविवार शाम चाकू से हमला कर दो भाइयों को घायल करने के मामले में पुलिस दो नामजदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी कृष्णा नगर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा नगर निवासी अरिहंत ने बताया कि वह दिल्ली की लॉ फर्म में काम करता है। वह बाइक पर घर आ रहा था। कृष्णा नगर के त्रिवेणी पार्क के पास पहुंचे तो गली में 5-6 लड़के खड़े थे। उनकी बाइक एक लड़के को गई तो वह गाली देने लगा। इसी बात पर आपस में बहस हो गई। हालांकि उस वक्त वह बाइक लेकर घर चला गया। बाद में भाई आकाश के साथ कैम्प चौक से कृष्णा नगर में जाने वाली मुख्य गली में पहुंचा तो दो लड़के उनकी तरफ आए। उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसी बीच एक लड़के ने चाकू निकालकर हम दोनों पर हमला कर दिया। दोनों आरोपी एक दूसरे को जतिन व नीरज कहकर बोल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed