{"_id":"6a78dad22952b0faa909172c","slug":"two-hour-talks-ended-without-result-from-tomorrow-electricity-workers-are-on-strike-the-front-said-the-movement-wont-stop-without-a-written-decision-hisar-news-c-21-hsr1005-927696-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा...कल से बिजलीकर्मी हड़ताल पर, मोर्चा बोला-लिखित निर्णय के बिना नहीं थमेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा...कल से बिजलीकर्मी हड़ताल पर, मोर्चा बोला-लिखित निर्णय के बिना नहीं थमेगा आंदोलन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की शक्ति भवन पंचकूला में हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे वार्ता हुई। बैठक में कर्मचारियों-अधिकारियों की लंबित मांगों और बिजली क्षेत्र से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की गई लेकिन किसी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका।
इसके बाद मोर्चा ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने का फैसला लिया। मोर्चा के चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा, प्रधान इकबाल चंदाना, सुरेश राठी और विजेंद्र बराड़ ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन का रवैया सकारात्मक नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। मांगों पर ठोस, लिखित और सकारात्मक निर्णय होने तक हड़ताल स्थगित नहीं की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता विफल रहने के बाद सर्वसम्मति से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक में यशपाल देशवाल, पुनीत कुंडू, महासचिव आरसी सिरोही, राजेंद्र राणा, रविंद्र घणघस, सुरेंद्र यादव, विनोद और बलजीत बेनीवाल मौजूद रहे।