फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two fake cleaning workers and 5 found missing

Hisar News: निरीक्षण में खुलासा, दो फर्जी सफाई कर्मचारी तो 5 मिले नदारद

Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Two fake cleaning workers and 5 found missing
हिसार। डीएमसी वीरेंद्र सहारण ने सोमवार सुबह पटेलनगर व पीएलए क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। इस दौरान दो फर्जी सफाई कर्मचारी काम करते मिले तो 5 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। यही नहीं अपनी जगह फर्जी कर्मचारियों से काम करने वालों को बुलाया गया तो वे कार्यालय में नहीं आए।
विज्ञापन

हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ, जब फर्जी सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले हैं। कई सफाई कर्मचारी ऐसे हैं, जो खुद ड्यूटी पर नहीं आते, बल्कि उनकी जगह कोई और व्यक्ति ही ड्यूटी देता है। इसकी एवज में असली कर्मचारी फर्जी कर्मचारी को पैसे देता है। इसके अलावा कई सफाई कर्मचारी बुजुर्ग हो गए हैं तो उनकी जगह उनके परिवार का कोई सदस्य ड्यूटी देता है।
विज्ञापन


निगम में प्रतिदिन आती हैं सफाई संबंधी शिकायतें
वहीं निगम कार्यालय के 14420 नंबर और अन्य नंबरों पर शिकायतें आती हैं कि उनके एरिया में कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारी झाडू लगाने नहीं आते। हाउस की बैठकों में भी ये मुद्दे उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के किए चालान
उधर, निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने सोमवार को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के चालान किए। इस दौरान टीम ने पीएलए व ऑटो मार्केट में ये चालान किए। साथ ही दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूक भी किया। चालान करने वाली टीम में तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा व रवि सिंधवानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed