फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two examination centers of Bass canceled due to paper out and more interference by mischievous elements

पेपर आउट और शरारती तत्वों के ज्यादा हस्तक्षेप से बास के दो परीक्षा केंद्र रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two examination centers of Bass canceled due to paper out and more interference by mischievous elements
हिसार/बास। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में सख्ती के बाद भी नकल का सिलसिला नहीं रुका। अब तक हुई परीक्षाओं में विज्ञान विषय की परीक्षा में सबसे ज्यादा 26 अनुचित साधन प्रयोग संबंधी केस (यूएमसी) बनाए गए। एचबीएसई बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव के उड़नदस्ता टीम ने बास क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया व नकल के 14 मामले दर्ज कराए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बास के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व करतार सिंह मेमोरियल विद्यालय पर बाहरी शरारती तत्वों का हस्तक्षेप ज्यादा पाया गया। सभी कोड की उत्तर कुंजी मिली। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक परीक्षार्थी को पेपर आउट करते हुए पाया गया। जिस कारण दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके साथ ही दोनों परीक्षा केंद्रों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीमों ने 45 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 26 नकलची पकड़े। एचबीएसई बोर्ड सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने सबसे ज्यादा 7 यूएमसी बनाए। उड़नदस्ता टीम जब ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंची तो उन्हें कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी शरारती तत्वों की हस्तक्षेप दिखी व दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड वाइस चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने मोठ के गांव के परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण जहां उन्हें बाहरी लोगों को ज्यादा डिस्टर्बेंस नजर मिला। हांसी सब डिविजन चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम ने राजली, बहबलपुर, बिचपड़ी, सरसौद गांव के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इनमें से राजली गांव के परीक्षा केंद्र पर बाहरी लोगों की भीड़ ज्यादा मिली। इन परीक्षा केंद्रों में 5 यूएमसी बनाए हैं।
एसडीएम हिसार की फ्लाइंग टीम ने एचएयू, जाट स्कूल, एचआर हिंदू स्कूल में निरीक्षण किया। फ्लाइंग ने चार यूएमसी जाट स्कूल व 2 यूएमसी एचआर हिंदू स्कूल में बनाए। इसके आलवा एसएसएफ फ्लाइंग ने तीन यूएमसी बनाए। बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग ने जाखोद खेड़ा व मात्रश्याम गांव के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर 7 यूएमसी बनाए। इनमें फ्लाइंग को जाखोद खेड़ा के परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं मिले। वहीं मात्रश्याम के परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं मिले। डीईओ की टीम ने एक भी यूएमसी नहीं बनाया।

विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान विभिन्न उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को कुल 26 यूएमसी बनाए गए।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
बास क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर नकल के 14 मामले दर्ज किए गए। इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर बाहरी शरारती तत्वों का हस्तक्षेप भी ज्यादा था। एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्र पेपर आउट करता हुआ भी पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र की पवित्रता भंग की गई। इस कारण दोनों परीक्षा केंद्रों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed