{"_id":"698cd9283ab9c41cd807c2ca","slug":"two-drug-peddlers-arrested-from-jindal-chowk-9370-grams-of-heroin-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-809616-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिंदल चौक से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9.370 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिंदल चौक से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9.370 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन
हिसार। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को जिंदल चौक से दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए। नशा तस्करों के कब्जे से 9.370 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक सेल स्टाफ को सूचना मिली कि नशा तस्करी करने वाले एमसी कॉलोनी निवासी लविश कपूर व संत नगर निवासी रोहित कुकरेजा जिंदल चौक पर रविंद्रा अस्पताल के पास अपनी गाड़ी में मौजूद है और हेरोइन बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आकर देखा तो दो युवक एक कार में बैठे हुए हैं। जब युवकों से पूछताछ की गई तो मुखबिर की सूचना सही मिली।
इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में दोनों युवकों व गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से एक पाऊच में हेरोइन मिली, जिसका वजन 9.370 ग्राम मिला। जांच अधिकारी विनोद सांगवान ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
414 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ा
स्पेशल स्टाफ ने बुधवार को गांव लांधड़ी निवासी विजेंदर उर्फ बंटी को 414 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। सिटी थाने से जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसआई विक्रांत स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-33 बाईपास सेक्टर-14 के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 414 ग्राम अफीम बरामद की गई।