{"_id":"620d3d9ef7a372727e15c8fd","slug":"two-dies-in-accident-after-car-collided-with-tree-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल
Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
सार
राजगढ़ रोड पर चौधरी रिजॉर्ट के पास बुधवार देर शाम को हादसा हुआ। दोनों मृतक स्याहड़वा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में राजगढ़ रोड पर चौधरी रिजॉर्ट के पास बुधवार देर शाम टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्याहड़वा निवासी 20 वर्षीय सोनू श्योराण व 20 वर्षीय मनीष पंघाल की मौत हो गई जबकि उनके साथी मोनू और गांव बूरे निवासी जगबीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चारों दोस्त बुधवार कार में सवार होकर हिसार से अपने गांव की ओर जा रहे थे। टायर फटने के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराते हुए साइड में उतर गई। चारों दोस्त बुरी तरह से कार में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कार के पिचक जाने से खिड़कियां नहीं खुल पा रही थी। राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को रोडवेज की बस को रुकवाकर उसमें घायलों को निजी अस्पताल तक पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन