{"_id":"67880d7e3f20ab89cd0c45a0","slug":"two-dead-bodies-found-in-devsar-feeder-the-feet-of-the-elderly-were-tied-with-a-rope-hisar-news-c-21-hsr1020-545815-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देवसर फीडर में मिले दो शव, बुजुर्ग के रस्सी से बंधे थे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देवसर फीडर में मिले दो शव, बुजुर्ग के रस्सी से बंधे थे पांव
Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। ढाणी रामजस मार्ग के पास से गुजरने वाली देवसर फीडर से बुधवार को दो शव मिले। एक शव के पांव में रस्सी बंधी हुई थी। पता चलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। दोनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि देवसर फीडर में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। एक व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है और उसके दोनों पांव रस्सी से बंधे हुए हैं। वहीं दूसरे की उम्र करीब 40 वर्ष है। हालांकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं आसपास के क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है।