{"_id":"6553b1a8dda22f171a041c07","slug":"two-children-fell-into-the-canal-while-playing-near-bhatol-one-was-saved-and-the-other-drowned-hisar-news-c-21-hsr1020-259601-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भाटोल के पास खेलते हुए नहर में गिरे दो बच्चे, एक को बचाया दूसरा बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भाटोल के पास खेलते हुए नहर में गिरे दो बच्चे, एक को बचाया दूसरा बहा
Tue, 14 Nov 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
नहर में बच्चों की तलाश में चलाया जा रहा है सर्च अभियान के दौरान पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी पर मौजूद
बास। भाटोल के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी की पटरी पर खेल रहे दो बच्चे पैर फिसलने से नहर में जा गिरे। बच्चों को नहर में गिरता देख खेतों में काम कर रहे परिजनों ने नहर में छलांग लगाकर एक को बचा लिया, लेकिन दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर बास थाना प्रभारी पुलिस बल, दमकल विभाग व गोताखोरों की टीम के साथ नहर पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
बिहार जिले के सहरसा के गांव सुखरोल निवासी कुंदन राम व बिहार के ही दरभंगा जिले के गांव जगरावा निवासी आजाद सिंह परिवार सहित गांव कुंभा में मेहनत मजदूरी व जीरी की कटाई के लिए आए हुए थे। नहर किनारे बने एक कमरे में रह रहे थे। दोनों परिवारों के सदस्य पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप खेतों में जीरी कटाई के कार्य में लगे हुए थे और कुंदन राम का 4 वर्षीय बेटा मनसुख व आजाद का बेटा 5 वर्षीय राजन कमरे के बाहर खेल रहे थे और दोनों बच्चे खेलते हुए पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी की पट्टी पर पहुंच गए। जहां दोनों पैर फिसलने से नहर में जा गिरे। बच्चों को नहर में गिरता देख परिवार के सदस्य नहर की और दौड़े और नहर में छलांग लगाकर 4 वर्षीय मनसुख को बचाने में कामयाब हो गए। पानी का बहाव तेज होने के चलते 5 वर्षीय राजन का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों व खेत मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं 4 वर्षीय मनसुख को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया।
कई घंटो तक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे की तलाश में लगातार गोताखोरों की मदद से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मनदीप सिंह, थाना प्रभारी बास।