फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Omicron Cases in Haryana: Two cases of Omicron have been found in Hisar

Omicron Cases: हिसार में विदेश से लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Thu, 30 Dec 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 05:02 PM IST
सार

हिसार जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 8 संक्रमित हैं। कोरोना की पहली दो लहर में 1140 लोगों की मौत हो चुकी है। दिसंबर महीने में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है।

विज्ञापन
Omicron Cases in Haryana: Two cases of Omicron have been found in Hisar
ओमिक्रॉन - फोटो : self

विस्तार

हिसार में गुरुवार को ओमिक्रॉन के दो केस मिले हैं। यह दोनों संक्रमित मरीज विदेश से लौटे थे। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। ओमिक्रॉन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के चार केस मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। करीब तीन महीने के बाद यह संख्या 8 पर पहुंची है।

विज्ञापन


20 नवंबर के बाद अब तक जिले में 681 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी के सैंपल जांच कराए जा रहे हैं। विदेश से लौटे सभी लोगों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिल चुके हैं। दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 8 संक्रमित हैं। कोरोना की पहली दो लहर में 1140 लोगों की मौत हो चुकी है। दिसंबर महीने में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज

हरियाणा में छह महीने एक दिन बाद कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा सौ पार कर गया। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 126 संक्रमित मिले और एक मरीज ने जान गंवाई। 27 जून 2021 को प्रदेश में कोविड के 115 केस मिले थे। उसके बाद 28 दिसंबर 2021 को इतने अधिक केस की पुष्टि हुई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद हॉटस्पॉट बने हैं। बीते 21 दिसंबर को भी सिरसा में एक संक्रमित की मौत हुई थी।


मंगलवार को गुरुग्राम में 76, फरीदाबाद में 22, अंबाला में 12, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र-सोनीपत में 1-1, करनाल 4, पानीपत 2, पंचकूला में 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कुरुक्षेत्र में एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। ओमिक्रॉन के भी दो नए मामले सामने आए हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 सक्रिय मरीज हैं, जबकि सात को ठीक होने पर घर भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed