फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two bulls were fighting in the middle of the road, bike rider died due to horn entering the chest

बेसहारा सांड की टक्कर से एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two bulls were fighting in the middle of the road, bike rider died due to horn entering the chest
हांसी। पीसीएसडी स्कूल के पास वीरवार दोपहर करीब एक बजे दो सांड़ सड़क के बीच लड़ने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक चपेट में आ गए। एक युवक के सीने में सांड़ का सींग घुसने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रामलाल कॉलोनी निवासी सोनू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर सिसाय पुल के पास रामलाल कॉलोनी का रहने वाला सोनू बाइक पर सवार होकर अपने मामा के लड़के मोनू को छोड़ने के लिए काली देवी चौक पर जा रहा था। पीसीएसडी स्कूल के पास सड़क पर दो सांड़ लड़ रहे थे। दोनों जैसे ही मौके पर पहुंचे, एक सांड़ ने दूसरे से लड़ते-लड़ते बाइक सवारों पर हमला कर दिया। हमले में सांड़ का सींग सोनू के सीने में लगा। गंभीर रूप से घायल होकर सोनू सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू के पैर में चोट आई। सोने मजदूरी करता था और उसके पिता की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। वह भाई व मां के साथ रहता था। बता दें कि शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या एक हजार से अधिक है। प्रशासन ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार अभियान छेड़ा। पुरानी मार्केट कमेटी के परिसर में गोशाला भी खोली गई, लेकिन इससे खास असर नहीं पड़ा है। आए दिन बेसहारा पशु किसी न किसी इलाके में लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed