फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two bike riders died in road accident

Hisar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी हिसार। राजस्थान के भादरा से बालसमंद आ रहे बाइक सवार दो युवकों की बुधवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों का शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं देर रात परिजन अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

बालसमंद के दो युवक किसी काम से सुबह राजस्थान में भादरा तहसील में किसी काम से बाइक पर गए थे। भादरा में काम होने के बाद करीब 9 बजे बालसमंद लौट रहे थे। बालसमंद के पास वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक और कार के बीच में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की उम्र करी 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन वकील सहित पांच घायल

हांसी। जींद रोड पर गांव गगन खेड़ी के पास दो कारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें तीन वकीलों सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी देते हुए एडवोकेट भगत सिंह रंगा ने बताया कि सुबह उनके साथी वकील अपनी कार में गांव से कोर्ट में आ रहे थे। क्विड कार में 3 वकील मौजूद थे। गाड़ी में वकील भाल सिंह, सुरेंद्र यादव व बिजेंद्र मौजूद थे। जैसे ही वह गगन खेड़ी गांव के पास रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही आई 20 कार से उनकी टक्कर हो गई। जिसके कारण दोनों गाड़ियों में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। वकीलों की गाड़ी में तीन व आई 20 कार में दो लोग मौजूद थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची व पांचों घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। बिजेंद्र व भालसिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आई 20 में मौजूद पंकज को हिसार रेफर कर दिया गया। दीपक को नागरिक अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed