{"_id":"63d3c526a974421a074e2f06","slug":"two-barwalas-in-the-state-men-became-chairman-in-both-now-there-is-a-crisis-on-the-chair-hisar-news-hsr6532552159-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश में दो बरवाला, दोनों में बन गए पुरुष चेयरमैन, अब कुर्सी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश में दो बरवाला, दोनों में बन गए पुरुष चेयरमैन, अब कुर्सी पर संकट
विज्ञापन
हिसार। बरवाला नाम के दो ब्लॉक प्रदेश में होने के कारण अधिकारियों ने पंचायत समिति चेयरमैन पद को आरक्षित करने में गलती कर दी। दोनों ही जगह पुरुष के लिए चेयरमैन का पद रिजर्व रखा। जबकि हिसार के बरवाला में महिला चेयरपर्सन बनाई जानी थी। अब निर्वाचन आयोग ने पंचायत विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर इस बारे में जवाब मांगा है। अब बरवाला के चेयरमैन के पद को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
हिसार जिले में बरवाला खंड की पंचायत समिति है। इसके अलावा पंचकूला में बरवाला खंड की भी पंचायत समिति है। दोनों बरवाला की स्पेलिंग भी एक ही है। पंचायत समिति के चुनाव को लेकर दोनों के क्त्रस्मांक नंबर 10,11 थे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से 22 सितंबर 2022 को चेयरमैन पद आरक्षित करने के बारे में निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने 28 सितंबर को को एक दूसरा सुधार पत्र भेजा। इसमें हिसार के बरवाला में महिला के लिए यह पद आरक्षित करने के निर्देश थे।
पंचकूला के बरवाला की पंचायत समिति के लिए महिला चेयरपर्सन का आरक्षण तय किया गया था। जब चेयरमैन के चुनाव की प्रक्त्रिस्या पूरी होने के बाद अधिसूचना के लिए रिपोर्ट भेजी गई तो राज्य निर्वाचन आयोग को पता लगा कि हिसार के बरवाला में महिला का पद आरक्षित करने के बजाय वहां पुरुष को चेयरमैन बना दिया गया है। इस गलती की जानकारी मिलने के बाद निर्वाचन कार्यालय ने पंचायत विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अब क्या होगा
अब निर्वाचन आयोग के पास दो ही रास्ते हैं। इसमें पहले विकल्प में चेयरमैन के पद का चुनाव निरस्त किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा से यहां महिला चेयरपर्सन का चुनाव कराया जाए। दूसरे विकल्प निर्वाचन आयोग दोबारा से अधिसूचना जारी कर बरवाला बीडीसी चेयरमैन का पद पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित करे।
मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार ड्रॉ किया गया था। मुख्यालय की ओर से ही इस बारे में जवाब दिया जाएगा।इस संबंध में उच्च अधिकारी ही फैसला लेंगे। बीडीपीओ ने ही इस संबंध में पत्राचार किया था। - अश्वीर नैन, एसडीएम, बरवाला