फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused who provided arms and shelter for the murder of Kanwari Sarpanch arrested

Hisar News: कंवारी के सरपंच की हत्या के लिए हथियार व शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused who provided arms and shelter for the murder of Kanwari Sarpanch arrested
हांसी पुलिस की गिरफ्तर में सरपंच हत्याकांड में शामिल आरोपी। 
हांसी। कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन की हत्या में मुख्य आरोपी को हथियार व शरण देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उमरा निवासी सोमबीर व कैरू गांव निवासी देशराज को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से देशराज को जेल भेज दिया जबकि सोमबीर को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। आरोपी सोमबीर ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को हथियार सप्लाई किया था। आरोपी देशराज ने हत्या के बाद आरोपियों को शरण दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन मार्च की रात को सरपंच संजय दूहन की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गठित एसआईटी व हिसार की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव कंवारी निवासी कर्णपाल, सुमित उर्फ छाबड़ा, सचिन उर्फ चुचु व उमरा निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। सुमित व अमन ने ही गोलियां चलाकर हत्या की थी। दोनों ने आठ गोलियां चलाई थी, जिसमें से छह गोलियां सरपंच को लगी थी।
विज्ञापन

1.268 किलोग्राम अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार

हांसी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हांसी पुलिस की एएनसी स्टाफ टीम ने 1 किलो 268 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव ढाणी खुशहाल मनोहर लाल के रूप में हुई। एएनसी स्टाफ की टीम विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति ऑटो मार्केट में नशीला पदार्थ बेच रहा है। एएनसी स्टाफ टीम ने तुरंत टीम तैयार करके छापा मारने पहुंची मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सुमन के सामने तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 1 किलो 268 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed