{"_id":"6171b1aaa8bf5c75b42a731b","slug":"two-accused-of-ravindra-murder-case-arrested-the-incident-was-done-for-abusing-hisar-news-hsr6150289142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज करने पर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज करने पर की थी वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। करीब तीन माह पहले कांहड़ा निवासी रविंद्र की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ गत जुलाई को हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को कांहड़ा निवासी नरेंद्र ने एसपी विनोद कुमार को शिकायत दी थी, जिसमें उसके छोटे भाई की हत्या कर शव ट्यूबवेल के समीप फेंकने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका छोटा भाई रविंद्र कुमार सतेंद्र के साथ उसकी गाड़ी में पुत्री को छोड़ने झुंझनू के कुहाडवास गांव उसकी ससुराल गया था, लेकिन वापस नहीं आया। पांच जुलाई को सतेंद्र के चाचा प्रीतम ने बताया कि रविंद्र का शव ट्यूबवेल पर पड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि चार जुलाई की रात सतेंद्र और सुमेश उर्फ सन्नी ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
बाढड़ा पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी बेरला निवासी सुमेश को गिरफ्तार किया और 19 अक्तूबर को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी सुमेश उर्फ सन्नी ने बताया कि वह, सतेंद्र व रविंद्र कुमार ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पी रहे थे। रविंद्र ने उनसे गाली-गलौज की और इसके चलते उनमें झगड़ा हो गया। सुमेश ने बताया कि उस दौरान उन्होंने रविंद्र कुमार से मारपीट की और उसका मुंह कुछ देर तक जमीन के दबाकर रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बोरिंग वाली जगह को ट्रैक्टर से बहा दिया। प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्तूबर को ही पुलिस ने दूसरे आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार किया और 20 अक्तूबर को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। उसने भी हत्या का यही कारण बताया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।