फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for cheating Rs 10 lakh by getting fake loan

फर्जी लोन करवा 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating Rs 10 lakh by getting fake loan
नारनौंद। गांव थुराना के एक किसान के साथ दस लाख 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कापड़ो निवासी कृष्ण उर्फ घोघड़ व प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थुराना निवासी होशियार सिंह ने डेढ़ साल पहले हांसी बैंक ऑफ बड़ौदा से माजरा निवासी मौसम के माध्यम से एक लाख 85 हजार रुपये का केसीसी लोन लिया था। उसी समय से ही सभी जरूरी कागजात की फोटो कॉपी मौसम ने अपने पास रखी हुई थी। करीब 10 दिन पहले कैनरा बैंक नारनौंद ब्रांच की चेक बुक उनके घर आई, जबकि उन्होने कैनरा बैंक में कभी खाता ही नहीं खुलवाया था। चेक बुक आने पर होशियार सिंह की बेटी ज्योती ने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि उसके पिता के नाम पर बैंक से दस लाख 21 हजार रुपये का लोन जारी किया गया है। लोन के लिए लगाए गए सभी कागजात भी उसके पिता होशियार सिंह के ही थे। फर्जीवाड़े की आशंका होने पर जब इस मामले में छानबीन की गई तो बैंक खाते में मोबाइल नंबर मिला जो उनके घर के किसी भी सदस्य का नहीं था। जब इस नंबर पर संपर्क किया तो फोन वाले ने बताया कि उसको मौसम व उसके साथियों ने होशियार सिंह बनाकर बैंक में पेश किया था। उससे कहा गया था कि वह सिर्फ दो बार बैंक में खुद को होशियार सिंह बता देना, उसके बाद 5 लाख डरुपए उसे मिल जाएंगे व बाकी के 5 लाख वह खुद ले गए। पुलिस ने इस मामले में माजरा निवासी मौसम, कापड़ो निवासी नवीन पंडित व अलेवा निवासी प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओे के तहत दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से धोखाधड़ी की गई रकम व अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जाएगा। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed