फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troubled by incurable disease, Mangalmukhi hanged

लाइलाज बीमारी से परेशान मंगलमुखी ने लगाई फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by incurable disease, Mangalmukhi hanged
हिसार। लाइलाज बीमारी से परेशान मंगलमुखी सोमिया उर्फ मोना (35) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह सैनिक छावनी के गेट नंबर चार के पास सड़क किनारे कीकर के पेड़ पर उसका शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलमुखी सोमिया उर्फ मोना गंगवा गांव एरिया में एक मंगलमुखियों डेरे में रहती थी। वह काफी समय से लाइलाज बीमारी से परेशान थी। इस वजह से हमेशा तनाव में रहती थी। रविवार को वह किसी का कुछ बताए डेरे से निकली। सोमवार सुबह सूचना मिली की सैनिक छावनी के पास सड़क किनारे एक कीकर के पेड़ पर सोमिया का शव लटक रहा है। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमिया के जान पहचान वालों को फोन कर घटना के बारे में बताया। परिचितों ने बताया कि मानसिक परेशानी के चलते सोमिया ने आत्महत्या की है। मृतक के परिचित मुकेश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed