फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trial of 5 rupees city bus service begins; only 50 passengers traveled on the first day.

Hisar News: 5 रुपये की शहरी बस सेवा का ट्रायल शुरू, पहले दिन सिर्फ 50 यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trial of 5 rupees city bus service begins; only 50 passengers traveled on the first day.
हिसार। हरियाणा रोडवेज ने शहर में 5 रुपये किराये वाली सामान्य बस सेवा का प्रायोगिक संचालन शुरू कर दिया। पहले ही दिन बस में केवल 50 यात्रियों ने सफर किया जिससे 250 रुपये का राजस्व मिला। रोडवेज प्रबंधन ने शुरुआती ट्रायल को आर्थिक दृष्टि से संतोषजनक नहीं माना हालांकि दो माह तक प्रायोगिक संचालन के बाद ही सेवा की व्यवहारिकता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर समाजसेवी योगराज शर्मा और उनके साथियों की मांग के बाद इस सेवा की शुरुआत की गई। पहले दिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यात्रियों का अपेक्षित रुझान नहीं मिला।
विज्ञापन

योगराज शर्मा ने बताया कि वे पिछले ढाई वर्ष से शहर में शहरी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने दो रूट प्रस्तावित किए थे। पहला रूट महिला कॉलेज, बस स्टैंड, मंत्री आवास, कैमरी, मंगाली, देवां, मुकलान, चौधरीवास होते हुए सिवानी तक और दूसरा रूट महिला कॉलेज, नई सब्जी मंडी, बस स्टैंड, नगर निगम, चंदननगर, लघु सचिवालय, पटेलनगर और सेक्टर-16/17 तक प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा प्रायोगिक बस का रूट
यातायात प्रबंधक प्रीतम सिवाच ने बताया कि ट्रायल के तहत बस सुबह नौ बजे रोडवेज बस अड्डे से रवाना हुई। बस नागोरी गेट, पारिजात चौक, रेड स्क्वायर, लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, पीएलए, पटेलनगर, सेक्टर-15, कैमरी पुल, लघु सचिवालय, साउथ बाईपास और चंदननगर होते हुए निर्धारित रूट पर चली। करीब 17 किलोमीटर की दूरी बस ने लगभग आधे घंटे में पूरी की।
दो माह बाद होगा फैसला
32 सीटों वाली इस बस में प्रत्येक यात्री से 5 रुपये किराया लिया गया। संचालन के दौरान करीब दो लीटर डीजल की खपत हुई। चालक-परिचालक के वेतन, बस के रखरखाव और अन्य खर्च अलग हैं। यदि दो माह के प्रायोगिक संचालन के दौरान सेवा आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रही तो इसे बंद किया जा सकता है।


योगराज शर्मा ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि जनहित में शहर के प्रमुख संस्थानों को जोड़ना है। उनका दावा है कि नियमित संचालन और पर्याप्त प्रचार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और सेवा सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed