फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Treatment was not done even on the second day, returned from the enquiry centers itself

Hisar News: दूसरे दिन भी नहीं हुआ उपचार, पूछताछ केंद्रों से ही लौटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Treatment was not done even on the second day, returned from the enquiry centers itself
हिसार। जिले में 70 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रहा। कार्ड धारकों को अस्पताल के पूछताछ केंद्र पर ही मना किया जा रहा है। जिले में करीब 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड धारक हैं। इसके अलावा एक लाख से अधिक चिरायु कार्ड धारक हैं। वीरवार को करीब 40 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों से लौटे थे। आयुष्मान कार्ड पर उपचार न मिलने की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को मरीजों की निजी अस्पतालों में संख्या कम रही। कुछ आयुष्मान कार्ड धारक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज तथा कुछ कार्ड धारक जिंदल अस्पताल, सेवक सभा सहित ट्रस्ट के अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल संचालकों ने पूछताछ काउंटर तथा मेन गेट के पास ही इस बारे में सूचना भी लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed