{"_id":"65e754f802d6e3d9e206deb3","slug":"traveling-in-trains-became-cheaper-fares-in-passenger-trains-halved-hisar-news-c-21-hsr1020-335877-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रेनों में सफर हुआ सस्ता, पैसेंजर ट्रेनों में किराया हुआ आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रेनों में सफर हुआ सस्ता, पैसेंजर ट्रेनों में किराया हुआ आधा
विज्ञापन
हांसी। अब ट्रेन में रोहतक, लुधियाना, बठिंडा का सफर सस्ता हो गया है। रेलवे ने कोरोना काल में बढ़ाया किराया वापस ले लिया है। पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से अब पुराने स्लैब का किराया लिया जाएगा। इसके बाद टिकट लेने वाले यात्रियों को कम किराए का लाभ मिलना शुरू हो गया।
किराया कम होने से हांसी के हजारों यात्रियों को राहत मिली है। साल 2020 में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर चलाना शुरू किया था। जिससे किराया तीन गुना बढ़ गया था। रेलवे ने इस फैसले को उलट कर दिया है। किराये का पुराना स्लैब लागू होने से अब न्यूनतम किराया 10 रुपये हो गया है। जिससे लंबी दूरी के किराए आधे तक घट गए हैं। यह किराया केवल पैसेंजर ट्रेनों पर लागू हुआ है। खासकर उन ट्रेनों के आगे जिनकी गाड़ी संख्या के आगे जीरो लगा हुआ है। उन्हें पैसेंजर ट्रेन में शामिल कर किराया कम किया गया है। एक्सप्रेस से सफर करने में कोई राहत नहीं मिलेगी। इनमें किराया पहले के जैसे रहेगा। बदले हुए किराए लागू हो गए हैं। हांसी में करीब 22 ट्रेन रुकती हैं। कुल आठ ट्रेनों पर ही इसका लाभ मिलेगा।
इतना लगेगा किराया
स्टेशन पहले अब
रेवाड़ी 60 30
भटिंडा 75 40
लुधियाना 90 40
भिवानी 30 10
हिसार 30 10
सिरसा 50 25
रोहतक 45 20
महम 30 10