{"_id":"230ae78f0927b2aae4f2c2dbe223ffc5","slug":"transport-boss-caught-on-camera-having-to-drain-the-three-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट मालिक को साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगाने वाले कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट मालिक को साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगाने वाले कैमरे में कैद
hisar
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी चौक पर ट्रांसपोर्टर दीनदयाल की गाड़ी से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी के मामले में चोरों ने बड़े शातिर अंदाज में चोरी की थी। मालिक को कहीं किसी भी प्रकार का शक न हो इसके लिए उन्होंने पूरे प्लानिंग से इसे अंजाम दिया था। आरोपियों की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस इस फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मालिक मंगलवार को सब्जी मंडी में आने से पहले इंडस्ट्रियल एरिया से अपने ऑफिस से लाखों की पेमेंट लेकर आए थे। चोरों को वहीं से इसकी खबर लग गई और वे वहीं से गाड़ी के पीछे लग लिए। जब पीड़ित सब्जी मंडी में आया तो उसने चौक पर गाड़ी खड़ी कर दी। बैग अपने साथ लेकर वे फिर मंडी से पेमेंट लेने चले गए। चोरों ने तब तक गाड़ी के पिछले टायर में पंक्चर कर दिया।
विज्ञापन
जब वे रुपयों से भरा बैग लेकर आए तो उन्होंने कंडक्टर साइड सीट के नीचे रुपयों का बैग रख दिया। चोरों की पूरी निगरानी थी। दीनदयाल गाड़ी में बैठ गए और गाड़ी स्टार्ट कर ली। उन्हीं में से किसी एक ने उन्हें इशारा किया कि गाड़ी में पंक्चर है। दीनदयाल को शक नहीं हुआ वे अपने रूटीन स्वभाव में उतर गए और गाड़ी की डिग्गी खोलकर स्टैपनी निकालकर बदलने लगे। चोरों में से ही दो युवक आए जिनमें से एक ने चेक की कैपरी पहनी हुई थी। दूसरा सीसीटीवी फुटेज में कैद नहीं हो पाया।
विज्ञापन
दोनों ने मदद की पेशकश की और टायर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब 8 बजकर 32 मिनट पर खड़ी गाड़ी के ठीक सामने पनवाड़ी की दुकान से एक आरोपी सामान लेने लगा। उसने कैमरा देख लिया था। वह अपने गाड़ी की अगली खिड़की में बनने वाले कैमरे के फोकस के सामने खड़ा हो गया। इसी दौरान एक युवक लाइनिंग की टीशर्ट पहने उसके पीछे आया और गाड़ी में चोर चाबी लगाई और लॉक खोल दिया।
फिर आरोपी युवक ने चाबी निकालकर इधर उधर देखा और किसी को उस पर शक न हो आगे पीछे टहलना शुरू कर दिया। बैग न निकाल पाने के चलते कैमरे के सामने एक तीसरा साथी और शॉप पर पहुंच गया। वह भी फोकस के सामने खड़े लड़के के साथ खड़ा हो गया और सामान लेने का बहाना बनाया। उसने काउंटर से माचिस की तिल्ली उठाई और दांतों पर मारने लगा। युवक के कंधे पर अंगोछा था।
उसकी निगाहें इधर उधर थी। बैग निकालते ही वह युवक भी साथ ही मौके पर फरार हो गया। इतना ही नहीं दोनों युवक जिन्होंने पंक्चर हुआ टायर बदलवाने में सहायता की वे भी बैग निकालने के बाद मौके से चलते बने।
दो बार खोला दरवाजा, केवल 15 सेकेंड में उड़ाया बैग
8:25 बजे मंगलवार रात चोर ने ट्रांसपोर्टर की कार का दरवाजा खोला और मंडी की ओर चला गया
8:26 बजे गाड़ी मालिक दीनदयाल को गाड़ी का दरवाजा खुला दिखा तो उन्होंने उसे बंद कर दिया
8:30 मिनट पर चोर मंडी से गाड़ी की तरफ आया तो गाड़ी का दरवाजा बंद था, वह टहलने लगा
8:34 मिनट पर एक विकलांग चोर फिर आया और केवल 15 सेकेंड में दरवाजा खोला और गाड़ी की अगली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया