फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Transfer of 46 officers including SHO of Adampur, Agroha and Uklana police station

Hisar News: आदमपुर, अग्रोहा व उकलाना थाना के एसएचओ समेत 46 अफसरों का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 46 officers including SHO of Adampur, Agroha and Uklana police station
हिसार। पुलिस महकमे में आदमपुर, अग्रोहा और उकलाना थाना प्रभारियों समेत 46 अधिकारियों का तबादला हुआ है। स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द नया पद संभालने के आदेश हैं। पुलिस प्रशासन ने पीओ कम मिसिंग पर्सन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहमद रफीक को एसएचओ आदमपुर थाना लगाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आदमपुर से एसआई कर्ण सिंह को बालसमंद चौकी इंचार्ज, उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत को अग्रोहा थाना प्रभारी तो अग्रोहा थाना प्रभारी एसआई गुरनिमेंद्र सिंह को उकलाना थाना प्रभारी लगाया है। आजाद नगर थाना की एसआई सुलेखा को बरवाला थाना में भेजा है। उकलाना थाना के एसआई सुरेंद्र सिंह को बरवाला, डीएसपी एक रीडर अनूप सिंह को उकलाना थाना, पुलिस लाइन से एसआई कृष्ण कुमार को बरवाला, सदर थाना से एसआई महेंद्र सिंह को उकलाना, चालानिंग ब्रांच के इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार को लाइन ऑफिसर पुलिस लाइन, लाइन ऑफिसर एसआई हरीश कुमार को इंचार्ज चालानिंग ब्रांच बरवाला, एचटीएम थाना के एसआई रमेश कुमार को उकलाना थाना ट्रैफिक के एसआई सुरेश कुमार को ट्रैफिक स्टाफ बरवाला, बरवाला थाना के एसआई सत्यवान को लीगल सैल, आजाद नगर थाना के एसआई दलेर सिंह को बरवाला थाना, स्पेशल स्टाफ के एसआई चांदीराम को बरवाला थाने का अतिरिक्त प्रभारी, कोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात एसआई जगत सिंह को उकलाना थाना, सिक्योरिटी ब्रांच इंचार्ज एस.आई. वेदप्रकाश को उकलाना की नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज लगाया है।
विज्ञापन

उधर, नई अनाज मंडी चौकी से एसआई बिजेंद्र सिंह को डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज, सदर थाना से एसआई दिनेश कुमार को उकलाना थाना, सिविल लाइन के एसआई राजबीर सिंह को उकलाना थाना, आजाद नगर थाना के एसआई अजमेर सिंह को उकलाना थाना, सिटी थाना के एसआई सत्यवान को बरवाला थाना, पड़ाव चौकी के ईएसआई कृष्ण कुमार को कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से एसआई प्रदीप कुमार को बरवाला, पुलिस लाइन से एसआई सीमा को सदर थाना, एसआई अंजु को सिविल लाइन से बरवाला थाना, कोर्ट कांप्लेक्स चौकी से एसआई कुलदीप सिंह को बरवाला की पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed