फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trala collided with Isar car, the driver of Budak died on the spot, case registered

ट्राला ने आइसर गाड़ी को मारी टक्कर, बुड़ाक के ड्राइवर की मौके पर मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trala collided with Isar car, the driver of Budak died on the spot, case registered
हिसार। गुंजार गांव के पास शनिवार देर रात तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने आयशर गाड़ी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि आयशर गाड़ी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बुड़ाक निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके ताऊ बलदेव का बेटा बुड़ाक निवासी सुनील गाड़ी चालक था। 26 मार्च को करीब 11 बजे सुनील तोशाम से अपनी आयशर गाड़ी को लेकर हिसार आ रहा था। गुंजार के पास ट्रॉला चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौत हो गई। सुनील की एक आठ वर्षीय बेटी है। सदर थाना पुलिस के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर ढंढूर गांव के पास शनिवार देर शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक सोनू और उसके ममेरा भाई सोनू कुमार की मौत हो गई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। गोरछी गांव के रहने वाले इमरान ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भतीजा सोनू गांव में फर्नीचर का काम करता था। कुछ दिन पहले नारनौंद निवासी 22 वर्षीय भांजा सोनू कुमार मेरे पास आया हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे सोनू अपनी नैनिहाल जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकला था। उसके साथ भांजा सोनू भी था। सात बजे के बाद जब वे ढंढूर पहुंचे तो संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों उसके नीचे दब गए थे। इमरान ने बताया कि एक महीने बाद सोनू की शादी होनी तय थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed