{"_id":"616864e1f145636c1d1c7dc5","slug":"trains-partially-canceled-on-bhiwani-hisar-track-due-to-construction-of-rub-hisar-news-hsr6144349150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरयूबी निर्माण के कारण भिवानी-हिसार ट्रैक पर ट्रेनें रहीं आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरयूबी निर्माण के कारण भिवानी-हिसार ट्रैक पर ट्रेनें रहीं आंशिक रद्द
विज्ञापन
हिसार। रेलवे की ओर से भिवानी-हिसार रेलखंड के मध्य रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण वीरवार सुबह 9:50 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस ब्लॉक के कारण हिसार होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया। लुधियाना-भिवानी ट्रेन, भिवानी-धुरी ट्रेन, रेवाडी-बठिंडा ट्रेन आंशिक रद्द रही।
इसके अलावा बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन, जयपुर-हिसार ट्रेन, हिसार-जयपुर ट्रेन हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही। रेलवे अधिकारी के अनुसार हिसार रेलवे स्टेशन पर 16 अक्तूबर को फुट ओवरब्रिज के लिए गार्डर रखे जाएंगे। इस दौरान हिसार रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लिया जाएगा।
उधर, रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर मध्य दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। इसके तहत डेगाना-बोरावड़ स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 18 अक्तूबर से 9 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में 20 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक जोधपुर-हिसार ट्रेन जोधपुर और डीडवाना के बीच रद्द रहेगी।