फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trains going to Jodhpur-Bikaner will have night halt

Hisar News: नए प्लेटफार्म पर जोधपुर-बीकानेर जाने वाली ट्रेनों का होगा रात्रि ठहराव

Sat, 01 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Jodhpur-Bikaner will have night halt
हिसार में तेल डिपो फाटक के पास रखा ट्रैक बिछाने का सामान।
हिसार। तेल डिपो फाटक पर बनने वाले दो नए प्लेटफार्म पर जोधपुर और बीकानेर जाने वाली ट्रेनों का रात्रि ठहराव होगा। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। दो नए प्लेटफार्म और प्लेटफार्म नंबर छह का विस्तार करने के लिए 8.77 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके अलावा टिकट काउंटर, फुट ओवरब्रिज सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। प्लेटफार्म बनाने को लेकर रेलवे अधिकारियों और इंजीनियर की ओर से सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। वहीं, कुछ दिन पहले भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे आलाधिकारियों ने तेल डिपो फाटक का निरीक्षण किया था। तेल डिपो फाटक रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन

रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन
रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफार्म बने हुए हैं। रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आना-जाना रहता हैं। हिसार से कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी गुजरती हैं। ऐसे में प्लेटफार्म कम होने के कारण ट्रेनों का ठहराव करने में परेशानी आ रही है। इसको देखते हुए रेलवे ने तेल डिपो फाटक पर दो नए प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया है। वहीं रोजाना ट्रेनों में 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


उधर, गोरखपुर-बठिंडा 26 अप्रैल से 3 मई तक रहेगी रद्द
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जंक्शन के मध्य तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 12555, गोरखपुर- बठिंडा 26 अप्रैल से 3 मई तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर 27 अप्रैल से 4 मई तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर दिल्ली, भिवानी, हिसार, सिरसा होते हुए बठिंडा तक जाती है। इस ट्रेन में भी हिसार से काफी लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed