फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trains are being restored after the end of the farmers movement

Hisar News: किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ट्रेनें हो रहीं बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Trains are being restored after the end of the farmers movement
हिसार। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। रेलवे की ओर से अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर ट्रेन 22 और 23 मई को हिसार से अमृतसर के मध्य संचालित होगी। हालांकि ट्रेन संख्या 14653 हिसार-अमृतसर, ट्रेन संख्या 04743 हिसार-लुधियाना और ट्रेन संख्या 04745 चूरू-लुधियाना मंगलवार को रैक की कमी के कारण रद्द रही। रेलवे की ओर से एक से दो दिन में सभी ट्रेनें सुचारू रूप से चलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04488, हांसी–रोहतक और ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर–हिसार मंगलवार को संचालित की गई। अमृतसर-हिसार ट्रेन बुधवार को संचालित होगी। बता दें, कि करीब 25 दिन से किसान आंदोलन के कारण रोजाना हिसार से चलने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द चल रही थी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियों ने निजी बसों व वाहनों का सहारा लिया। मगर अब किसान आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों को राहत की सांस मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed