फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traffic police station will be shifted to civil line

Hisar News: यातायात पुलिस थाने को सिविल लाइन में किया जाएगा शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic police station will be shifted to civil line
हिसार। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि यातायात पुलिस की दो और क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई हैं अब इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। ये टीमें जहां भी जाम की स्थिति होगी वहां पर पहुंचेगी और जाम खुलवाएंगी। वहीं यातायात पुलिस थाने को आईजी चौक से सिविल लाइन थाने में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में जहां पर यातायात की वजह से जाम लगाता है उन स्थानों का अवलोकन किया जा रहा है। जिन पर संबंधित विभागों नगर निगम और जीएम रोडवेज के साथ संपर्क किया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए कई रूटों के बदलाव पर विचार किया जा रहा है। कैंप चौक से लेकर डाबड़ा चौक तक लगने वाले जाम से किस प्रकार निजात मिले इस बारे में प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

................................................................


ऑटो और ई-रिक्शा पर लगाए जा रहे यूनिक आईडी स्टीकर

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक आईडी स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा थाना पुलिस अपने-अपने एरिया में बिना रूट परमिट और कागजात के चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की पहचान करेगी। आने वाले दो हफ्तों में ऑटो और ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाने के अभियान को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद जो भी ऑटो या ई-रिक्शा अनधिकृत बिना यूनिक आईडी के पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पुलिस लाइन में ऑटो और ई-रिक्शा पर चार नंबर का यूनिक आईडी स्टीकर लगाया जा रहा है। स्टीकर पर चार अंकों का यूनिक कोड है। स्टीकर में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का नाम व फोटो भी होगा। सभी चालक अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस असल व एक प्रति, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट असल व एक प्रति और वाहन मालिक की आईडी की प्रति अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed