फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Traffic police issued challan of Rs 32500 for Bullet bike in Narnaund

Haryana: बुलेट सवार को पुलिस ने सिखाया सबक... दोबारा नहीं करेगा ये काम, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 32500 का चालान

Wed, 02 Jul 2025 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपट रही है। नारनौंद में बुलेट बाइक सवार की एक गलती की वजह से उसका भारी भरकम चालान कट गया। पुलिस ने 32500 रुपये का चालान काटा है। 

विज्ञापन
Traffic police issued challan of Rs 32500 for Bullet bike in Narnaund
बुलेट बाइक का चालान। - फोटो : संवाद

विस्तार

यातायात नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगी है। हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशों पर नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का 32 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। 
विज्ञापन


नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास की अगुवाई में पुलिस टीम ने माजरा प्याऊ के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज आवाज के साथ आता दिखाई दिया। उसे रोककर जब जांच की गई तो पाया गया कि उसकी बाइक में पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें आ रही थी।
विज्ञापन


 बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर  बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कागजात भी नहीं दिखा सका। इसके चलते पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 32,500 का चालान काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस कार्रवाई को लेकर आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 


उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल जुर्माने का कारण बनती है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकती है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान का मकसद आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed