फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   traffic light

ट्रैफिक लाइटों में टाइमिंग की गड़बड़ी : ऑन करते ही लग जाता है जाम

Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
traffic light
26 - डीआरएम के आगमन से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगे मजदूर। - फोटो : Hisar
शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगाई गईं ट्रैफिक लाइटों ने समस्या घटाने के बजाय बढ़ा दी है। हाल ही में कुछ चौक पर लगाई गईं नई ट्रैफिक लाइटों को चालू किया जाता है तो जाम बढ़ना शुरू हो जाता है और यदि इन लाइटों को बंद करके ट्रैफिक कर्मी मैनुअली व्यवस्था संभालते हैं तो ट्रैफिक सुचारु हो जाता है। फिलहाल इसका कारण इन लाइटों की समयावधि अधिक होना पाया गया है, जिसके चलते लाइटें लगाने वाली दिल्ली की कंपनी द्वारा शुक्रवार को इंजीनियर्स हिसार भेजे जाएंगे। इंजीनियर्स ट्रैफिक एसएचओ के कहे अनुसार लाइटों की टाइमिंग को री-सेट करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल हाल ही में डाबड़ा चौक, आधार अस्पताल के समीप, तलाकी गेट, तुलसी गेट, बरवाला चुंगी सहित कई अन्य स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। इनमें टाइमिंग की समस्या गंभीर है। इन लाइटों में 90 से 180 सेकेंड तक का समय दिया गया है, जो स्थान और ट्रैफिक के हिसाब से उचित नहीं है। यही कारण है कि इन लाइटों के चालू होते ही जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

यूं समझिए समस्या का कारण
उदाहरण के लिए डाबड़ा चौक पर लगी लाइटों में 120 मिनट तक का समय है, लेकिन यहां पर जिंदल चौक से टाउन पार्क की ओर जाने वाले तथा टाउन पार्क से जिंदल चौक की तरफ जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक सबसे अधिक होता है। डाबड़ा रोड और निरंकारी भवन रोड से आने या जाने वाला ट्रैफिक कम होता है। लाइटें चालू होने के कारण ट्रैफिक को रुकना पड़ता है। कई बार समय अधिक होने के कारण डाबड़ा रोड और निरंकारी भवन रोड की तरफ से ट्रैफिक नहीं होता, लेकिन लाइटों के कारण दूसरी तरफ के ट्रैफिक को रुकना पड़ता है। ट्रैफिक कर्मी द्वारा अधिक ट्रैफिक वाले रोड को मैनुअली चलने का इशारा कर दिया जाता है। इस कारण लाइटें कामयाब नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ ने निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच से की बात
इसी समस्या को लेकर वीरवार को ट्रैफिक एसएचओ शमशेर सिंह और आरएसओ शुभम ने फोन पर नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच में बात की। इसके बाद नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच में जेई आरडी शर्मा ने इस समस्या को लेकर ट्रैफिक लाइटें लगाने वाली दिल्ली की कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियर्स हिसार भेजने की बात कही।
ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग आज होगी सेट
जेई आरडी शर्मा के अनुसार शहर में दिल्ली की जिस कंपनी को ट्रैफिक लाइटें लगाने का ठेका दिया गया था, उस कंपनी के इंजीनियर्स शुक्रवार को हिसार आएंगे। इंजीनियर्स की टीम ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग को री-सेट करेगी। यह टाइमिंग ट्रैफिक एसएचओ के बताए अनुसार ही होगी। एसएचओ ही इसके बारे में बताएंगे कि ट्रैफिक के अनुसार किस चौक पर लाइट की क्या टाइमिंग तय की जानी है।

ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग सेट करने के लिए शुक्रवार को टीम आएगी। टाइमिंग सही न होने के कारण जाम कम होने के बजाय ज्यादा लग रहा है। डाबड़ा चौक पर ज्यादा परेशानी होती है। इस बारे में आज नगर निगम अधिकारियों से बात भी की गई थी। फिलहाल मैनुअली ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed