{"_id":"6a63b2d8dac3f0138c0c4ab4","slug":"traders-upset-over-gst-department-raids-garg-hisar-news-c-21-hld1018-917069-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विभाग के छापे से व्यापारियों में नाराजगी : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी विभाग के छापे से व्यापारियों में नाराजगी : गर्ग
विज्ञापन
हिसार में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय
- फोटो एचएसआर - 54 -
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने जीएसटी विभाग के छापे मारने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। अनाज मंडी परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में गर्ग ने कहा कि व्यापारी ईमानदारी से कर चुकाते हैं।
गर्ग ने आरोप लगाया कि डिजिटल व्यवस्था के बावजूद कई बार छापे मारने का कोई औचित्य नहीं है। गर्ग ने कहा कि जब व्यापारिक गतिविधियों की पूरी जानकारी सरकार के डिजिटल सिस्टम में उपलब्ध है तब ईमानदार व्यापारियों की दुकानों पर बार-बार छापेमारी का कोई औचित्य नहीं।
गर्ग ने कुछ अधिकारियों पर निजी स्वार्थों के लिए व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल कर चोरी का समर्थन नहीं करता लेकिन ईमानदार व्यापारियों को संदेह के आधार पर निशाना बनाना गलत है। गर्ग ने सरकार से ऐसे अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गर्ग ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने और अनावश्यक उत्पीड़न रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की। बैठक में दीपक गर्ग, एनके गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, सुरेंद्र बागड़ी, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, अनिल सिंगला, अजय सिंघल आदि प्रतिनिधियों ने विचार रखे। ब्यूरो